Welcome To My Blog

Dear, You are most welcome and Thanks to come on this blog...

Regards,
NNaresh Garg

Tuesday, May 25, 2010

Meri Jindagi Nazar Aati Hai

जब भी कोई प्यार की कहानी आस पास नज़र आती है, मुझे सिर्फ और सिर्फ तुम्हारी याद आती है.
उन्हें देख कर ख़ुशी आती है दिल में, पर अगले ही पल, तुमसे दूर होने की उदासी छा जाती है दिल में.
कितने हसीन थे वो लम्हे, कितने प्यारे थे वो दिन,
जब होते थे हम-तुम संग, और समय गुजरता था ऐसे, जैसे हो एक छोटा सा पल.
उन लम्हों में हम अपनी जिंदगी जी लेते थे,
और आने वाली जिंदगी को खवाबों की दुनिया में सजा लेते थे.
किसी ने सही कहा है , "बीता हुआ समय कभी वापिस नहीं आता",
इसलिए याद है हमे वो साथ बिताया हर लम्हा, जो भुले से भी भुलाया नहीं जाता.
दिल करता है उन बीते पलों में वापिस लौट जाऊं, रोक दूँ वक़्त को वहीँ पे, और मैं वहाँ से आगे ना जा पाऊं.
जब भी सोचता हूँ अपने बारे में, सबसे पहले तुम नज़र आती हो,
हैं और भी कई इन्सान मेरी जिंदगी में, पर तुम तो मेरी जिंदगी ही नज़र आती हो.

No comments:

Post a Comment