तेरी यादों ने जीना मुहाल कर दिया,
तेरी आने कि उम्मीदों ने जीना आसान कर दिया.
जब लगा कि तू नहीं आने वाली,
तो उस पल ने मेरा मरना आसान कर दिया.
याद आने लगा हर लम्हा, जो बिताया था तेरे संग,
याद आने लगा हर सपना जो देखा था तेरे संग,
तेरे साथ होने का एहसास मेरी जिंदगी को ख़ुशी से भर गया.
तेरे साथ देखा हर सपना, मेरे जीने कि वजह बन गया.
कभी तू होंठों कि हंसी बनकर याद आती है,
तो कभी आँखों कि नमी भी तेरी याद दिलाती है,
ए मेरी जिंदगी तू ही बता दे मुझे,
तू मुझे इतना क्यूँ तडपाती है,
इंतज़ार है मुझे उस दिन का,
जब तू मेरे पास लौट आएगी,
और मेरे पास आकर तू कहेगी, कि "नरेश" तेरे प्यार ने तो पत्थर को भी मोम कर दिया.
No comments:
Post a Comment